Posts

बारिश से अगैती गोभी की पौध को नुकसान

Image
  लगातार तीन दिन से हो रही बारिश सर्दियों के सीजन में आने वाली सब्जियों की पौध को नुकसान पहुंचा रही है। खेतों में पानी भरने से फूल गोभी की पौध को नुकसान पहुंचा है। सब्जी उत्पादों का कहना है कि यदि और बारिश होती है तो फूल गोभी और टमाटर की पौध खराब हो जाएगी, नुकसान उठाना पड़ेगा। अमरोहा के आस-पास गांवों में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जाती है। सर्दियों के दिनों में आने वाली फूल गोभी, टमाटर पालक समेत अन्य फसलों की तैयारी शुरू हो गई है। फसल तैयार करने के लिए फूल गोभी और टमाटर की पौध उगाई गई है। लेकिन बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से फूल गोभी और टमाटर की पौध के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के चलते गोभी की पौध पीली पड़ने लगी है। सब्जी उत्पादों का कहना है कि यदि अब और बारिश होती है तो फूल गोभी और टमाटर की पौध खराब हो जाएगी। नुकसान उठाना पड़ेगा। बारिश के चलते पालक समेत अन्य सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने अभी स्थिति चिंताजनक होने से इनकार किया। #khetkhaliyan #farmers #agriculture #up

कृषि से जुड़े 112 स्टार्टअप को 1186 लाख रुपये देगी मोदी सरकार, ये होगा फायदा

Image
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार के तहत दी गई है 112 स्टार्टअप को आर्थिक मदद, किसानों की आय बढ़ाने में होंगे मददगार.       तकनीक के जरिए खेती-किसानी को आसान बनाने की कोशिश नई दिल्ली.  मोदी सरकार (Modi Government) ने किसानों की आय (Farmers Income) बढ़ाने और युवाओं को रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए कृषि क्षेत्र के स्टार्ट-अप्‍स को प्रोत्साहित करने की नीति बनाई है. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY)-रफ्तार के तहत ‘नवाचार और कृषि-उद्यमिता विकास’ कार्यक्रम को अपनाया गया है. इसके पहले चरण में 112 स्टार्टअप (Startup) को 1186 लाख रुपये की रकम दी जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बात की जानकारी दी है. आरकेवीवाई योजना कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के लिए राज्‍यों को प्रोत्‍साहित करती है. तोमर ने बताया कि इन स्टार्ट-अप को 29 एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन केंद्रों में 2-2 महीने की ट्रेनिंग दी गई है. ये स्टार्ट-अप युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे व प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से किसानों की आय बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगे. उन्होंने कहा, कृषि ...

जीवामृत क्या है? जीवामृत बनाने की सबसे अच्छी विधि

Image
किसान भाइयों आज हमे  जीवामृत  से खेती करने की बहुत ही आवश्यकता है। क्योंकि हरितक्रांति के बाद से ही भारतीय खेती मे जिस प्रकार रसायनिक उर्वरको का आंख बंद कर के बड़ी भारी मात्रा मे प्रयोग हुआ है उसने हमारी भूमि की संरचना ही बदल कर रखदी है। आज बहुत ही तेजी से खेती योग्य भूमि बंजर भूमि में बदलती जा रही है। और लाखों करोड़ रुपया किसानों का रासायनिक उर्वरकों पर खर्च हो रहा है। खेतो मे लगातार रासायनिक उर्वको के प्रयोग से फसल की पैदावार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अधिक खर्च और कम उत्पादन के कारण ही किसान भाई कर्ज से दबे हुए है। साथ ही हमारे खाने से होकर ये जहर हमारे स्वास्थ्य को भी खराब कर रहा है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक खेती के अंतर्गत किसानों के पास उपलब्ध संसाधनों से ही कहती करके अधिक पैदावार लेना है। जैसे रासायनिक उर्वरकों की जगह अधिक से अधिक जैविक खादों का प्रयोग करना। जिनमे कम्पोस्ट खाद, वर्मीकम्पोस्ट, जीवामृत,गोमूत्र आदि का प्रयोग करना है। इस लेख में हम जीवामृत के बारे में जानकारी दे रहे है। जिसे किसान भाई कम लागत मे अपने ही ...

बिहार के सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के लिए Good News, लोन हो सकता है माफ!

Image
बिहार के सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर लोन खाता एनपीए हो गया है तो जल्द उनको कुछ राहत मिलने वाली है। सहकारी बैंक ऐसे खातों को बंद करने के लिए जल्द ही एकमुश्त भुगतान योजना (ओटीएस) लाने वाले हैं। सहकारी बैंकों ने ओटीएस योजना अपने बोर्ड से पारित करा लिया है, लेकिन कोरोना को लेकर इसे अभी लागू नहीं किया जा रहा है। उम्मीद है किसानों की फसल कटने पर नवम्बर या दिसम्बर में यह योजना लागू होगी। इस योजना से लगभग ढाई लाख ऐसे लोनधारकों को लाभ होगा, जो समय से पैसा नहीं भुगतान कर सके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केसीसी लेने वाले किसानों की संख्या है। बैंक ने लोन का 70 फीसदी से लेकर पूरा सूद माफ करने करने तक की योजना बनाई है। इसका सेटलमेंट आधार अवधि पर तय किया जाएगा। ऐसे खाते जो छह साल से लॉस एसेट घोषित कर दिये गये हैं। यानी उन खातों को जिन्दा रखने से बैंक को रोज घाटा हो रहा है, उनको इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ऐसे लोन खाताधारकों को भी लाभ मिलेगा, जो बैंक की नजर में संदेहास्पद हो गए हैं। उनकी गणना तीन से छह साल के आधार पर की जाएगी। पूरी गणना के बाद एकमुश्त राशि जमा करन...

PM किसान सम्मान निधि: अगर नहीं मिले 6000 रुपये तो करें इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल

Image
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana:-  नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान योजना का लाभ देश के सभी किसान उठा रहे हैं| इस योजना की शुरुआत पिछले साल ही हुई थी और अभी इस योजना के 18 महीने हो चुके हैं, और देश के लगभग 10 करोड़ 9 लाख किसान परिवारों के बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा भेजा जा चुका है| केंद्र सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि इस योजना के तहत अब 4 करोड़ 40 लाख और लोगों को मदद भेजी जानी है| अब जिन किसानो को योजना का लाभ मिल रहा है वे सभी उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं| परंतु जिन किसानो को इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद एक भी क़िस्त नहीं मिली हैं वे बहुत परेशान हैं| केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई सुचना के अनुसार कहा है की जिन किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है उनके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड में लिखे नाम में गड़बड़ी है या फिर आधार लिंक नहीं है| यदि आप भी योजना के लाभ के लिए आवेदन कर चुके हैं और अभी तक आपके खाते मे एक भी क़िस्त के पैसे नहीं आएं हैं, तो इसकी पड़ताल आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं...

पीएम किसान एफपीओ का तेजी से उठाया जा रहा है लाभ, जानिए कैसे मिलेंगे 15 लाख रुपए

Image
नई दिल्ली. किसानों (Farmer) की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) ने पीएम किसान एफपीओ (FPO) योजना लॉन्च (PM Kisan FPO Yojana) की है, जो देश के किसानों के लिए बहुत लाभदायक होगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना से देश में कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाने का है। एक जानकारी के मुताबिक पीएम किसान एफपीओ योजना (PM Kisan FPO Yojana) के तहत चार महीने में ही 910 किसान उत्‍पादक संगठन रजिस्टर्ड (Kisan FPO Yojana Registration) हो चुके हैं। इसमें 8.62 लाख किसान जुड़ गए हैं। जबकि यह लॉकडाउन का समय था। गौरतलब है कि केंद्र सरकार (Central Government) ने किसानों को विशेष सुविधाएं पहुंचाने के लिए ये योजना शुरू की है, ताकि खेती से उसी तरह मुनाफा कमाया जाए जैसा किसी कारोबार (PM Kisan FPO Yojana benefits) से कमाया जाता है। ताकि किसानों को मिले विशेष सुविधा एफपीओ किसानों का एक ऐसा संगठन (Government Scheme for Farmers) होता है, जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होकर कृषि उत्पादक कार्य को आगे बढ़ाता है। केंद्र सरकार की तरफ से इन्हीं संगठन/समूहों को 15-15 लाख रु की वित्तीय सहायता दी जाए...

15 अगस्त से पहले 1 लाख लोगों को मिलेगा पशु किसान क्रेडिट कार्ड, आप भी ऐसे ले सकते हैं फायदा

Image
जारी किए जाएंगे 8 लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) , जानिए क्या हैं शर्तें और किन कागजातों की होगी जरूरत. चंडीगढ़.  हरियाणा की बैंकर्स कमेटी ने सरकार को आश्वासन दिया है कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu kisan credit card scheme) के तहत 1 लाख आवेदकों को 15 अगस्त से पहले कार्ड दे दिया जाएगा. हरियाणा सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card) की तरह ही पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम शुरू की है. प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जेपी दलाल ने बैंकों से आह्वान किया है कि वे आत्मनिर्भर भारत के तहत शुरू की गई इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को कार्ड उपलब्ध करवाएं. दलाल ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश में 8 लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है और इसे बैंकर्स के सहयोग के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता. इस योजना की जानकारी के लिए बैंकों (Bank) द्वारा शिविरों का आयोजन भी किया जाना चाहिए. पशु चिकित्सक पशु अस्पतालों में विशेष होर्डिंग लगा कर योजना की जानकारी दें. दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2022 तक किसानो...